नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के रिसेप्शन में नेताओं और VVIP सहित उमड़े फिल्म और उद्योग जगत के लोग

ग्वालियर

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह की शादी का रिसेप्शन आज है। मेला ग्राऊंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने कई VVIP ग्वालियर आएंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के साथ TV सीरियल फेम ग्वालियर पहुंचे। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और सोनू सूद ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां फैंस उनके साथ सेल्फी लेते हुये नजर आए। इसके अलावा फिल्म और TV एक्ट्रेस कांची सिंह भी ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंची। एक्ट्रेस कांची सिंह ‘और प्यार हो गया’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लीड एक्ट्रेस रही है।

बता दें यह सभी विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर के रिशेप्शन में शामिल होने मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम में एमपी और यूपी के CM के आने की संभावना है। बताया जाता है कि कार्यक्रम में 3 राज्यपाल आएंगे। उपराष्ट्रपति भी शामिल होंगे। फिल्म और उद्योग जगत के लोगों के रिसेप्शन में आने का क्रम शुरू हो गया है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…