योग गुरु पद्म श्री शिवानन्द बाबा के निधन पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने शोक व्यक्त किया

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने “योग गुरु पद्मश्री शिवानन्द बाबा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री शिवानंद बाबा ने योग के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी योग शिक्षा ने न केवल भारत में, बल्कि विश्व भर में लोगों को प्रेरित किया और योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित करने में मदद की।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि पद्मश्री शिवानन्द बाबा को उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना का प्रतीक है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…