रतलाम विधायक ने किया ऐसा डांस की होने लगे ट्रेंड, एमएलए मथुरालाल डामर ने पोती की शादी में जमकर बजाए ढोल

रतलाम
 मध्य प्रदेश के रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का इन दिनों अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 70 की उम्र पार कर चुके विधायक मथुरालाल डामर का जमकर ढोल बजाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है.

मौका था विधायक जी पोती की शादी का, जहां उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल बजाकर और बाना (पुरुषों द्वारा डांडिया खेलना) खेलकर जमकर जश्न मनाया है. विधायक जी के इस खास अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है.

दिल खोल कर नाचे विधायक मथुरालाल

दरअसल, विधायक मथुरालाल डामर ने खुद अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मैं सरकार में जिम्मेदारी निभाता हूं, लेकिन आज दिल एक दादा का है. पोती की शादी में खूब ढोल बजाया और अपनों के साथ दिल खोल कर नाचा. खुशियों के इन पलों में एक नेता नहीं केवल एक पिता और दादा हूं.” इस पोस्ट को लोगों की सराहना भी मिली और वीडियो को लोगों ने शेयर भी किया.

परिवार के साथ जमकर मनाया जश्न

गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज होने और भड़कने की कई खबरें आती रहती है, लेकिन ढोल बजाने और आदिवासी परम्परा के अनुसार डांस कर मस्ती करने यह वीडियो पहली बार सामने आया है.

70 वर्षीय भाजपा विधायक के डांस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी है. हालांकि, मौका खुशी का था और विधायक मथुरालाल डामर ने एक दादा के रूप में परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया.

  • Related Posts

    भोपाल में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, लूट के लिए सोने का दांत तक उखाड़ ले गए बदमाश; इलाके में सनसनी

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। वाजपेयी नगर मल्टी स्थित फ्लैट में रहने वाली 75 वर्षीय कलरी…

    रिटायरमेंट से पहले विवादों में डीजीपी कैलाश मकवाना, हार्टफुलनेस एमओयू पर उठे सवाल

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय और हार्टफुलनेस संस्थान के बीच हुए एक समझौते को लेकर प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। राज्य के डीजीपी कैलाश मकवाना…