प्रधानमंत्री मोदी को पहलगाम आंतकी हमले के मुंहतोड़ जवाब पर बधाई : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह होता है। हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों का समूल नाश करने में सक्षम है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, इससे पूरा देश गौरवान्वित है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने और गलत निगाह डालने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से देखेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे। आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का परिणाम आज सबने देखा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को आतंकी खातमे के इस जबर्दस्त प्रहार की कोटिशः बधाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, सरकार और पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकजुटता दिखाने वाले सभी भारतवासियों के लिए यह गौरव का विषय है। हम सब प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के हर कदम के साथ है। हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो परचम फहराया गया है, यह सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है। इस ऑपरेशन में किसी को भी व्यक्तिगत हानि ना पहुँचाते हुए आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

 

  • Related Posts

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…

    होटल सॉलिटेयर के माखन भोग रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, बटर की जगह वेजिटेबल फैट का इस्तेमाल मिलने का आरोप

    उज्जैन के नामी होटल सॉलिटेयर के माखन भोग रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाने सिंह देवलिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जांच…