छिंदवाड़ा जिले में शादी में ऐसी विदाई हुई कि लोग हैरान रह गए, दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई ट्रक से कराई

छिंदवाड़ा
आपने शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर और बैलगाड़ी से विदाई करते हुआ देखा होगा. लेकिन मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शादी में ऐसी विदाई हुई कि लोग हैरान रह गए. दूल्हे ने अपनी दुल्हन की विदाई ट्रक से कराई.

दरअसल, चौरई ब्लॉक के पलटवाड़ा निवासी सोनू वर्मा का सपना था कि वह दुल्हन को अपनी गाड़ी में विदा कर घर लाए. सोनू की शादी सिवनी जिले के केवलारी में सोनम के साथ तय होने के बाद उसने होने वाली पत्नी से अपनी इच्छा जाहिर की थी. लेकिन उसके पास उस समय कोई गाड़ी नहीं थी. बाद में उसने मेहनत कर एक ट्रक अपने नाम फाइनेंस कराया और उसको अपनी कमाई का साधन बनाया.

जब शादी का समय आया, तब उसने अपने ट्रक पर ही दुल्हन की विदाई का अनुरोध किया. जिसे दुल्हन और उसके परिवारजनों ने भी स्वीकार किया और ट्रक से दुल्हन की विदाई हुई. इधर, दूल्हा ट्रक चलाता रहा, जबकि दुल्हन गीतों का आनंद लेती रही. वहीं अब यह अनोखी विदाई शहर में चर्चा का विषय बन गई है.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…