दमोह : पिता ने तीन मासूम बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की मौत, वजह की जांच कर रही पुलिस

 दमोह

मंगलवार सुबह पति विनोद अपनी तीनों बेटियों को समोसा खिलाने ले गया। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि दामाद और तीनों बच्चियां तालाब के पास बेहोश पड़े हैं। परिजन तालाब के पास पहुंचे, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। चारों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटीरत डॉक्टर आरपी कोरी, डॉक्टर अमन श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीष ने हरियाणा निवासी विनोद जाट (कंसोरिया) बेटी महक दो वर्ष, खुशबू चार वर्ष को मृत घोषित कर दिया और सात वर्षीय बेटी खुशी की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया।  जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चौथी बच्ची की भी मौत हो गई।

घटना काफी बड़ी है, लेकिन परिजन कुछ बताने तैयार नहीं हैं। पत्नी जूली ने सिर्फ इतना कहा कि पति-पत्नी का विवाद था, लेकिन क्या विवाद था यह नहीं बताया। पति और तीनों बेटियों की मौत के बाद पत्नी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। हटा में तीनों के शव को रखा गया है और दमोह में मृत हुई बेटी के शव को भी हटा भेजा गया है। जहां चारों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों के बताए अनुसार पिता और तीन बच्चियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ को खाने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है, अभी वह कुछ बोलने की हालत में नहीं हैं।

 

  • Related Posts

    Gwalior: बुलेट की पटाखे जैसी आवाज पर विवाद, गार्डन संचालक को धमकाकर की हवाई फायरिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh ग्वालियर के मुरार इलाके में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकलने को लेकर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि दो युवकों ने…

    MP High Court: शिक्षकों को 2006 से छठे वेतनमान का लाभ देने के लिए 4 सप्ताह का समय, 70 हजार कर्मचारियों को मिल सकती है राहत

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों के लिए छठे वेतनमान से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुराने आदेश…