मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पचमढ़ीवासियों ने माना आभार

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में पचमढ़ीवासियों ने मंत्रालय में भेंट की। उन्होंने पचमढ़ी नगर की नजूल भूमि को अभयारण्य की सीमा से पृथक करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुष्प-गुच्छ और पुष्पहार से अभिवादन किया। इस अवसर पर पूर्व साडा अध्यक्ष श्री कमल धूत और श्री नवनीत नागपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि साथ थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में 6 मई को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया था।

 

  • Related Posts

    निवाड़ी के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा के सख्त तेवर: अधिकारियों को चेतावनी, बोले—’गरीब को परेशान किया तो नौकरी करने लायक नहीं रहोगे’

    मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और निवाड़ी जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा का एक कड़ा और सख्त तेवर सामने आया है। निवाड़ी जिले के ग्राम रामनगर में आयोजित…

    खनियांधाना रेडी चौराहे पर मंडी कर्मचारियों की अवैध उगाही और टैक्स चोरी का वीडियो वायरल, स्थानीय लोगों में रोष

    मंडी कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाली कृषि उपज मंडी खनियांधाना के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एक बार फिर गहरे संदेह…