देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर अहम बैठक, सीएम डॉ मोहन ने दिए ये निर्देश

भोपाल
 मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने अहम बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने जयंती समारोह का भव्य और जनभागीदारी से संपन्न कराने के निर्देश दिए है।

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समत्व भवन में बैठक की। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर समारोह को लेकर चर्चा की गई। सीएम ने मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जयंती समारोह भव्य और जनभागीदारी से संपन्न किया जाए। वहीं इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक होगी। जिसमें जनकल्याण और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

आपको बता दें कि सीएम और सभी मंत्री आज शाम इंदौर पहुंचेंगे। जहां राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में माता अहिल्या बाई के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन देखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और मंत्री सराफा चौपाटी के व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। गोपाल मंदिर के सामने चौपाटी सजाई जाएगी। जहां सराफा की 25 प्रसिद्ध दुकानें लगेंगी। राजवाड़ा के अंदर और बाहर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…