भिंड में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार

भिंड
 मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दिल्ली से आ रही यात्री बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिसके चलते दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं ज्यादा गंभीर यात्रियों को ग्वालियर रेफर किया गया है। घायल यात्रियों के मुताबिक बस ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से बस का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह बताई जा रही है।

दरअसल दिल्ली से भिंड की ओर आ रही यात्री बस जैसे ही नेशनल हाइवे 719 पर फूप थाने के बरही इलाके में पहुंची, वैसे ही बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पास सड़क किनारे गहराई में जा गिरी। हादसा होते ही बस में मौजूद यात्रियों की बीच चीख पुकार मच गई।  हाईवे से गुजर रहे लोगों के साथ ही आसपास गांव के लोग तत्काल घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे। वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और घायलों को बस से बाहर निकाल कर भिंड जिला अस्पताल भेजा। इसके अलावा गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया।

घायल यात्रियों के मुताबिक वह सुबह के वक्त नींद में थे, तभी अचानक गाड़ी पलट गई। यात्रियों का यह भी कहना है कि बस ड्राइवर को नींद के झोंके आ रहे थे। ऐसे में झपकी आने के चलते यह हादसा हुआ। आपको बता दें कि बस से मिले यात्री रिकॉर्ड चार्ट के मुताबिक बस में 70 से ज्यादा यात्री सवार थे।

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…