मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. रास बिहारी बोस की जयंती पर किया नमन

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय रास बिहारी बोस जी की जयंती पर उन्हें नमन कर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर स्व. रास बिहारी बोस के बलिदान और देशभक्ति को नमन करते हुए कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता की अलख जगाने से लेकर आज़ाद हिंद फौज की स्थापना तक उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती के चरणों में अर्पित कर दिया। वे अनंतकाल तक युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. बोस का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…