झलवारा में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते परिचालन प्रभावित

 सिंगरौली

 रेलवे द्वारा अधोसंरचना विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत झलवारा स्टेशन पर IRCON द्वारा कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन (कटनी-मुड़वारा से) तथा सिंगरौली दिशा की ओर टाई-लाइन की कनेक्टिविटी हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि उक्त कार्यों के कारण भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ निर्धारित तिथियों में निरस्त रहेंगी

निरस्त की जाने वाली गाड़ियाँ:

1. दिनांक 01 से 07 जून 2025 तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर – भोपाल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

2. दिनांक 03 से 09 जून 2025 तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल – बिलासपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

3. दिनांक 01 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग – अजमेर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

4. दिनांक 02 जून 2025 को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर – दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

 

यात्रियों से विनम्र अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवाएं जैसे NTES/139 या वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा NTES मोबाइल ऐप के माध्यम से गाड़ी की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…