केंद्र सरकार के निर्णय से प्रदेश के किसानों को होगा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार द्वारा 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने विपणन सीजन 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एमएसपी में रामतिल में 820 और रागी में 596 के साथ ही कपास में 589 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

मध्यप्रदेश में धान और सोयाबीन सहित इन सभी फसलों का उत्पादन व्यापक है। इस नाते मध्यप्रदेश के किसानों के कल्याण के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय है। मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि का लाभ मध्यप्रदेश के किसान भाइयों को भी प्राप्त होगा।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…