उज्जैन में महाकाल के दरबार में शीघ्र दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पकड़ा गया आरोपी, केस दर्ज

उज्जैन
 श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। शुक्रवार को महाकाल मंदिर के सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी जयंत राठौर ने जांच के दौरान एक युवक को शीघ्र दर्शन कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़ा है। आपोरित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक का नाम अजय है, जो कि गोलामंडी निवासी अनिल बैरागी का पुत्र है। युवक दिल्ली से आए 7 श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन की टिकट पर दर्शन करने ले जाते हुए पकड़ा। आरोपित ने इसके लिए दूसरे की टिकट का उपयोग किया था। वहीं, दर्शन करवाने के बदले श्रद्धालुओं से 1100-1100 रुपये की मांग की थी। लेकिन सुरक्षा प्रभारी ने युवक को पकड़ लिया। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि शुक्रवार को अभिषेक साहू, आदित्य कुशवाह, तनिष्क गुप्ता, पीयूष गुप्ता, निवासी बांधवगढ़, उमरिया व रवि शंकर कुमार, प्रीति निवासी शाहदरा दिल्ली और एक अन्य श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए थे। यहां सभी दोपहर में बड़ा गणेश मंदिर के बाहर खड़े थे। उसी दौरान फूल-प्रसाद बेचने वाले राजकुमार नामक युवक से उन्होंने दर्शन के बारे में पूछताछ की थी। इस पर राजकुमार ने अजय को बुलाया था।

फूल-प्रसाद बेचने वालों की मिलीभगत

थाना प्रभारी ने बताया कि अजय ने उन्हें झांसे में लेकर दर्शन और अभिषेक के नाम पर 1100-1100 रुपये की मांग की थी। बता दें कि आरोपित अजय को फूल-प्रसाद बेचने वाले राजकुमार ने बुलाया था। आशंका है कि राजकुमार की भी गड़बड़ी में मिलीभगत है। इस पर उसकी भी तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद उसे भी आरोपित बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…