फतेहगढ़ घाट पर प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, टीम ने 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कीं जब्त

देवास
 सतवास क्षेत्र में प्रशासन ने रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। फतेहगढ़ घाट पर अवैध रेत खनन हो रहा था। प्रशासन की टीम ने फिल्मी अंदाज में छापा मारा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। टीम ने बारातियों का रूप धारण किया ताकि माफियाओं को शक न हो। यह कार्रवाई देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह के आदेश पर हुई।

बाराती बनकर पहुंची टीम

कन्नौद SDM प्रवीण प्रजापति के निर्देशन में राजस्व, माइनिंग और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने निजी वाहनों का इस्तेमाल किया। टीम के सदस्य सफेद कुर्ता-पायजामा, साफा और टोपी पहनकर घाट पर पहुंचे। खनन माफियाओं को भनक लगने से पहले ही टीम ने उन्हें घेर लिया।

जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मामला दर्ज

कन्नौद तहसीलदार अंजली गुप्ता ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई होगी।स्थानीय लोगों का कहना है कि माइनिंग विभाग को लगातार निगरानी रखनी चाहिए। उनका मानना है कि जब तक माइनिंग विभाग सतत निगरानी नहीं रखेगा, तब तक ऐसे छापे कुछ ही दिनों बाद बेअसर हो जाते हैं।

गौरतलब है कि इन इलाकों में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिलते रहती है। कुछ जगहों पर तो खनन माफिया अधिकारी पर भी हमला कर देते हैं। तहसीलदार अंजलि गुप्ता ने कहा कि 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा गया है। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही कहा कि लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल जिले में माइनिंग अधिकारी के कार्यों की चर्चा खूब हो रही है। वहीं, खनन माफियाओं में भी इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…