मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी विश्व दुग्ध दिवस की सभी दुग्ध पालकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व दुग्ध दिवस पर बधाई दी है। मध्यप्रदेश गौसेवा के संकल्प के साथ ‘दुग्ध से समृद्धि’ के पथ पर अग्रसर है। अंबेडकर कामधेनु योजना के अंतर्गत गोपालन करने वाले आर्थिक रूप से सशक्त होंगे और देश के दुग्ध उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 9 से बढ़ाकर हम 20 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के साथ मध्यप्रदेश सरकार ने अनुबंध किया है, जिससे प्रदेश के ग्रामों में दुग्ध सहकारी समितियां गठित कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि जाएगी। सांची ब्रांड को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। गौशालाओं और गोपालकों को पूरा प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रदेश में गाय के दूध से निर्मित उत्पाद और औषधियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। मध्यप्रदेश देश की डेयरी केपिटल बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुग्ध पालकों को विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…