राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन

भोपाल 
स्नूकर खेल प्रोत्साहित करने के लिए 04 से 07 जून 2025 तक राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। सबसे ज्यादा ब्रेक लगाने वाले स्नूकर खिलाड़ी को और क्वार्टर फायनल, सेमीफायनल और फायनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

प्रतियेागिता में प्रिंयक जायसवाल, उजेर खान, पीयूष कुशवाह, उदित राय, सचिन परिहार, दिव्यांश शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव व प्रतीक जैन जैसे ख्याति प्राप्त खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है। प्रतियोगिता संचालन के लिए पंकज नंदनवार चीफ रेफरी रहेंगें।

भोपाल में पहली बार युवाओं में स्नूकर खेल को प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रतियेागिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संचालक खेल और युवा कल्याण श्री राकेश गुप्ता उपस्थित रहेंगे। विश्व के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी श्री कमल चावला की देख रेख में प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रतियेागिता में सहायक प्रशिक्षक संदीप सिंह होंगे। प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे तात्याटोपे स्टेडियम के बिलियर्ड स्नूकर हॉल में प्रारंभ होगी।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…