विश्व पर्यावरण दिवस वन नेशन, वन मिशन एण्ड प्लास्टिक पॉल्यूशन पर आधारित होगा: प्रमुख सचिव श्री कोठारी

भोपाल 
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जायेगा। प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री नवनीत मोहन कोठारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस वन नेशन, वन मिशन एण्ड प्लास्टिक पॉल्यूशन पर आधारित होगा। श्री कोठारी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को समुचित कार्य करने के निर्देश दिये।

प्रमुख सचिव श्री कोठारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का भी शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य वेटलैण्ड प्राधिकरण द्वारा तैयार प्रदेश के वेटलैण्ड्स एटलस का विमोचन किया जायेगा। श्री कोठारी ने बताया कि पीएचडी छात्रवृत्ति एवं मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार का वितरण भी कार्यक्रम में किया जायेगा। बैठक में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव श्री अच्युदानंद मिश्रा और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…