विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल मैराथन में 250 से अधिक युवाओं और खिलाड़ियों ने की प्रतिभागिता

भोपाल
वर्ल्ड साइकिल डे के अवसर पर तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में सायकिल मैराथन में नन्हें खिलाड़ी, जिला साइकिल संघ के सायक्लिस्ट सहित लगभग 250 से अधिक सायक्लिस्ट ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। विश्व साइकिल दिवस पर प्रतिभागिता कर रहे सभी युवाओं को खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस आयोजन को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस साइकिल मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संचालक खेल श्री राकेश गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को नियमित रूप से सायकिल चलाकर शरीर को निरोग और फिट रखने के लिए जागरूक किया। उन्होंने नन्हें खिलाड़ियों को साइकिल का महत्व बताया और उन्हें प्रोत्साहित किया। साइकिल मैराथन तात्याटोपे स्टेडियम से प्रारभ होकर नानके पेट्रोल पम्प चौराहा, रोशनपुरा चौराहा से प्लेटिनम प्लाजा से रंगमहल चौराहा होते हुये वापस तात्याटोपे स्टेडियम में समाप्त हुई। साइकिल मैराथन का नेतृत्व एवरेस्ट फतह करने वाले मध्यप्रदेश के श्री भगवान सिंह कुशवाह ने किया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…