शिप्रा नदी पर बनेगा 150 मीटर लंबा सेतु, पर्यवेक्षक समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, टेंडर प्रक्रिया शुरू

 उज्जैन

 उज्जैन शहर में सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरु हो चुकी है। शिप्रा नदी पर लालपुल रेलवे ब्रिज के नजदीक एक और नए ब्रिज का निर्माण होगा। 15 करोड़ रुपए से अधिक लागत से बनने वाले इस ब्रिज का बड़ा लाभ सिंहस्थ-2028 के दौरान यातायत और भीड़ प्रबंधन में मिलेगा। लालपुल के एक ओर चिंतामण ब्रिज उपलब्ध है। पीडब्ल्यूडी सेतु निगम ने दूसरी ओर भी पुल निर्माण की योजना तैयार की है। यह पुल क्षेत्र में स्थित दरगाह के नजदीक उतरेगा।

 इससे बडऩगर की ओर से आने वालों को लालपुल के नजदीक मेला क्षेत्र में आने के लिए सीधा मार्ग मिल सकेगा। इसके साथ ही इस सिंहस्थ में आने-जाने के लिए इस क्षेत्र में शिप्रा पर दो पुल मिल सकेंगे। सेतु निगम इंजीनियर आरके कटारिया ने बताया, ब्रिज निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

16 मीटर चौड़ा बनेगा ब्रिज
कुछ समय पूर्व भोपाल में हुई सिंहस्थ पर्यवेक्षक समिति ने इस ब्रिज के निर्माण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योजना अनुसार ब्रिज 16 मीटर चौड़ा बनेगा और लंबाई करीब 150 मीटर रहेगी।

किसानों के साथ सुनवाई
बता दें कि स्प्रिचुअल सिटी बनाने के लिए अधिग्रहित की जा रही सिंहस्थ भूमि को लेकर किसानों के साथ सुनवाई की गई।उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय में सुबह 11 बजे से शुरू होने वाली सुनवाई में योजना टीडीएस 11 में चककमेड, भितरी व आसपास के करीब 100 किसानों को बुलाया । इन किसानों से अलग-अलग समय में भूमि अधिग्रहण को लेकर आपत्ति, लैंड पुलिंग योजना के फायदे व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…