ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी

ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की

सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह भोपाल स्थित कोटरा नेहरू नगर एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा (शहर संभाग दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भदभदा विद्युत वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपकेन्द्र परिसरों में स्वच्छता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा उनकी कार्यक्षमता को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों की नियमित सफाई, तकनीकी संसाधनों का समय पर रखरखाव तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मूलभूत शर्तें है

ऊर्जा मंत्री तोमर ने नेहरु नगर में स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मुख्यालय, विसबल शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल के निज सहायक,निरीक्षक (अ)  राकेश कुमार कुशवाह (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) ने…

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख…