मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे हितलाभ

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  आज पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के रजत जयंती ऑडिटोरियम में आयोजित सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर लोक-निर्माण विभाग में चयनित दिव्यांगजनों को  नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे। मुख्यमंत्री पात्र हितग्राहियों को सहायता उपकरणों का वितरण करेंगे, साथ ही उन्हें दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी देंगे।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, तथा भोपाल दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक श्री भगवानदास सबनानी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…