संयुक्त सचिव ने की समूह जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा

 सीधी
 श्रीमती सुजाता शर्मा संयुक्त सचिव दिल्ली की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमन राज, तकनीकी अधिकारी गोकुल सेतुराज, मुख्य महाप्रबंधक जल निगम भोपाल पी. के. गुरु, महाप्रबंधक म.प्र. जल निगम नीरव अग्रवाल एवं जल निगम की समस्त टीम उपस्थिति रही।

   बैठक में जल जीवन मिशन सीधी अंतर्गत सीधी बाणसागर एवं गुलाबसागर की समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक जल निगम सीधी द्वारा योजनाओं की प्रगति के विषय में अवगत कराया गया। साथ ही योजना के समस्त अवयवों के विषय में भी विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा उपरांत संयुक्त सचिव द्वारा कार्य की प्रगति को बढ़ाने, घरेलू नल कनेक्शन की प्रगति में वृद्धि करने एवं अन्य विभागों की अनुमतियों में तीव्रता लाने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…