प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिये 13 जून को कार्यशाला

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिये 13 जून को कार्यशाला

अमृत हरित कार्यशाला भोपाल के रवीन्द्र भवन में

हरित क्षेत्र से जुड़े विषय-विशेषज्ञों के होंगे व्याख्यान

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा शुक्रवार 13 जून को प्रात: 8:30 बजे राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में अमृत हरित अभियान पर केन्द्रित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों और पहलों का प्रसार करना है। कार्यशाला में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यशाला में प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। प्रत्येक नगर निगम से 6, नगरपालिका परिषद से 4 और नगर परिषद से 2 प्रतिभागियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है। कार्यशाला के दौरान कृषि और उद्यानिकी से संबंधित उत्पादों एवं यंत्रों की प्रदर्शनी के साथ ही नर्सरी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों जैसे इफ्को एवं भारतीय प्रबंध संस्थान के विषय-विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जायेगी। कार्यशाला में स्थानीय वृक्ष प्रजातियों की विशेषताएँ एवं संरक्षण, जैव-विविधता एवं जलवायु परिवर्तन, बागीचों के लिये तकनीक एवं उपकरण की आवश्यकताएँ, वृक्षारोपण और पौध-रोपण से संबंधित अधिनियमों का विश्लेषण तथा वृक्षारोपण उपरांत समुचित प्रबंधन विषय पर चर्चा की जायेगी।

हरित क्षेत्र बढ़ाने की रणनीतियाँ

कार्यशाला में दिव्यांग पार्क, नर्मदापुरम एवं उज्जैन की सफलता की कहानियों को भी साझा किया जायेगा। इन कहानियों पर आधारित फिल्म का विशेष प्रस्तुतिकरण किया जायेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समस्त नगरीय निकायों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जायेगा। सीधे प्रसारण से राज्य के सभी निकाय इस अभियान से जुड़ सकेंगे। इसके साथ ही पौध-रोपण कार्य से जुड़े शासकीय और अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यशाला में भाग लेंगे।

कार्यशाला में होंगे 3 सत्र

उद्घाटन सत्र में कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों का उद्बोधन होगा। प्रथम सत्र में इंडियन इन्स्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (आईआईएफएम) के प्रतिनिधि स्थानीय वृक्षों की प्रजातियों की विशेषताओं एवं संरक्षण पर जानकारी देंगे। एप्को के श्री राम रतन जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन पर, आईआईएफएम के पूर्व प्रो. डी.के. वर्मा बागीचे के लिये तकनीक एवं उपकरण आवश्यकता से संबंधी जानकारी देंगे। द्वितीय सत्र में ‘वूमेन फॉर ट्री’ विषय पर प्रमुख अभियंता श्री प्रदीप एस. मिश्रा का उद्बोधन होगा। समापन सत्र में राम वाटिका सिवनी-मालवा, दोहेला पार्क खुरई की सफलता की कहानी के साथ प्रदेश में हरित विकास संवर्धन के कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सत्र का समापन शाम 5 बजे होगा।

 

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…