विमानतल पर अब 10 रुपए में ‘चाय’ और 20 रुपए में मिलेगा ‘समोसा’

भोपाल 

 राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब रेलवे स्टेशन की तर्ज पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए में समोसा मिलेगा। केंद्र सरकार नगरीय विमान मंत्रालय ने हवाई यात्रियों को किफायती दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट भोपाल पर उड़ान यात्री कैफे खोलने की मंजूरी दी थी। 

 एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एक महिला यात्री ने बुधवार को परिसर में उड़ान कैफे का फीता काटकर विधिवत इसकी शुरुआत की एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि योजना की शुरुआत देश के छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने और आम नागरिकों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ, सुरक्षित और किफायती बनाने के उद्देश्य से की गई थी।

उड़ान कैफे की शुरुआत
योजना के तहत हवाई टिकटों की कीमतों में कमी तो आई, लेकिन एयरपोर्ट पर उपलब्ध खाने-पीने की वस्तुओं की महंगी कीमतें यात्रियों के लिए अब भी एक चिंता का विषय बनी हुई थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए ही उड़ान कैफे की शुरुआत की गई है। आने वाले सीजन में यात्री और विमानों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। मई के महीने में भोपाल एयरपोर्ट पर 140621 यात्रियों की आवाजाही रिकॉर्ड हुई जबकि 1366 विमानों का संचालन हुआ।

सामग्री की रेट लिस्ट
● चाय- 10 रुपए

● कॉफी- 20 रुपए

● पानी- 10/20 रुपए

● समोसा- 20 रुपए

● मिठाई- 20 रुपए

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…