उप मुख्यमंत्री शुक्ल को सांसद डॉ. मिश्रा ने “विकसित भारत संकल्प-2047” पुस्तक भेंट की

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मंत्रालय भोपाल में “विकसित भारत संकल्प-2047” शीर्षक से प्रकाशित सेवा संकल्प के 1 वर्ष पुस्तक की प्रति भेंट की। पुस्तक में सीधी संसदीय क्षेत्र में गत एक वर्ष के विकास कार्यों का विवरण है। पुस्तक “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सांसद डॉ. मिश्रा के संकल्पबद्ध सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी के “सशक्त भारत” के विजन को साकार करने के लिये प्रतिबद्ध प्रयास कर रही हैं।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…