ग्वालियर में बेहतर पुलिसिंग और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए SSP धर्मवीर सिंह यादव ने बड़ी सर्जरी की, 829 पुलिसकर्मियों का तबादला

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बेहतर पुलिसिंग और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बड़ी सर्जरी की है. जिले के अलग-अलग पुलिस थानों और सर्किल में लंबे समय से तैनात 829 कर्मचारियों का तबादला किया गया है. इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे थे, जो 4 साल से ज्यादा समय से एक हो थाने में पदाथ थे. कुछ तो ऐसे भी मिले जो पिछले 10 वर्षों से एक ही जगह पर जमे बैठे थे.

आरक्षक से एसआई तक 829 ट्रांसफर

ग्वालियर एसएसपी के आदेश से जारी हुई तबादला सूची में कुल 829 पुलिसकर्मियों के नाम हैं, जो जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पदस्थ हैं. इस सूची में 13 एसआई (सब इंस्पेक्टर), 43 एएसआई (असिटेंट सब इंस्पेक्टर), 209 प्रधान आरक्षक और 563 आरक्षकों के नाम हैं.

बेहतर पुलिसिंग के लिए जरूरी थे तबादले

इतने पुलिसकर्मियों का एक साथ किसी जिले में तबादला चौंकाने वाला है. हालांकि, इस पर ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने कहा,” यह तबादला प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के तहत की गई है. इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग में सुधार लाना है. लंबे समय तक एक ही स्थान पर जमे रहने से न केवल कर्मियों की निष्पक्षता पर प्रश्न उठते हैं, बल्कि जनता के साथ पुलिस के व्यवहार और अपराध नियंत्रण में भी गिरावट आती है.” उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और जो भी पुलिसकर्मी नियमों के विरुद्ध एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनात पाए जाएंगे. उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

डीजीपी के निर्देश का किया गया पालन

एसएसपी के मुताबिक “प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए थे कि पुलिस विभाग में निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं. ग्वालियर जिले में इस आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए तबादले किए गए हैं.” इतने बड़े पैमाने पर तबादलों से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है, जिन पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है. उन्हें भी जल्द नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं. 

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…