मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने सौंपा बधाई पत्र

ग्वालियर
ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद पत्र भेंट करते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आपकी बहनों को बहुत संबल मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात्रि लगभग 10 बजे दिल्ली से विमान द्वारा ग्वालियर पधारे। विमानतल पर ग्वालियर की लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश में लाड़ली बहनाओं के माध्यम से जो महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है, उसकी प्रशंसा की और मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद भी प्रकट किया।

इस मौके पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत व पूर्व मंत्री रामनिवास रावत सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मुख्यमंत्री को ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बारे में जानकारी दी।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…