वंदे भारत एक्सप्रेस में सीट बदलने से इनकार करने पर एक यात्री की झांसी स्टेशन पर लोगों ने की पिटाई

ग्वालियर
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक्जीक्यूटिव कोच में सवार एक यात्री के साथ झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। बताते हैं कि यात्री ने ट्रेन में यात्रा कर रहे उप्र के झांसी के बबीना सीट से भाजपा विधायक राजीव सिंह के साथ सीट बदलना स्वीकार नहीं किया था। सीट बदलने की बात को लेकर विधायक व यात्री में हल्की नोंकझोक हो गई थी। बताया जा रहा है कि विधायक सिंह वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच ई-2 में पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से सवार हुए थे। उनका सीट नंबर आठ था। पत्नी कमली सिंह का सीट नंबर 50 और बेटे श्रेयांश सिंह का सीट नंबर 51 था। 49 नंबर सीट पर विंडो साइड पर राज प्रकाश नामक यात्री बैठे थे।

विधायक ने उनसे आठ नंबर की सीट पर जाने को कहा तो राज प्रकाश ने सीट बदलने से मना कर दिया था। बताते हैं कि उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो ट्रेन के कोच में आधा दर्जन लोग आए। उन सबने मिलकर राज प्रकाश की पिटाई कर दी। यात्री को गंभीर चोटें आई हैं।
  
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री ने उठाया मामला
घटना के समय मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत भी उसी कोच में सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना के बारे में लिखा कि वंदे भारत (20172 दिल्ली से भोपाल) में एक्जीक्यूटिव क्लास (E2) में यात्रक्ष के साथ मारपीट हुई। मारपीट करने वालों के साथ पुलिस के कुछ लोग भी थे।’ वंदे भारत जैसी ट्रेन में ये स्थिति है तो आम ट्रेनों में यात्रियों का क्या हाल होगा? इस तरह की घटनाएं यात्रियों को भयभीत करती हैं।
 
कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने घटना के पीड़ित का वीडियो शेयर कर लिखा कि ये है सुशासन की असलियत? उत्तर प्रदेश में कानून नहीं, गुंडा राज चल रहा है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…