अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न

हरदा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर शनिवार को ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिये योग’’ की थीम पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारतीय राजू कमेड़िया, कलेक्टर श्री सिध्दार्थ जैन, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक और विद्यार्थीगण ने भी योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में विशाखापट्टनम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। योग दिवस के अवसर पर जिले के प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर चारूवा में भी सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…