इंदौर में उपयोगित जल प्रबंधन पर 2 दिवसीय कार्यशाला 26 जून को

इंदौर में उपयोगित जल प्रबंधन पर 2 दिवसीय कार्यशाला 26 जून को

कार्यशाला नगरीय जल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी

नगरीय जल सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर होगी चर्चा, 2 दिवसीय कार्यशाला 26 जून को

इंदौर

इंदौर में 2 दिवसीय उपयोगित जल प्रबंधन पर कार्यशाला 26 एवं 27 जून को ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई है। कार्यशाला में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के उपयोगित जल प्रबंधन से संबंधित इंजीनियर शामिल होंगे। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त, संभागीय संयुक्त संचालक, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिक अधिकारी भी शामिल होंगे।

कार्यशाला उपयोगित जल के प्रभावी प्रबंधन, नवीन तकनीकों और नीति निर्माण से जुड़े पहलुओं पर केन्द्रित रहेगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि कार्यशाला नगरीय जल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और सतत विकास लक्ष्यों की दिशा में एक सार्थक पहल साबित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि गुगल लिंक के माध्यम से कार्यशाला में पंजीयन सुनिश्चित करें।

 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…