उपमुख्यमंत्री देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ देवास में सामूहिक योग कार्यक्रम

देवास

उपमुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में ११ वाँ अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम में जनप्रतिनिधिगण , सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं, छात्र-छात्राओं और अधिकारियों के साथ योग किया।   

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। प्रभारी मंत्री  देवड़ा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

प्रभारी मंत्री देवड़ा ने कहा कि आज एक साथ पूरा विश्व योग कर रहा है। योग से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। ‘’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ की थीम पर इस वर्ष योग दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने सभी को योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन नहीं प्रतिदिन योग करें,यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। योग मन की शांति, बुद्धि एवं शरीर के लिये और सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है।

कार्यक्रम में योग गुरू राजेश बैरागी ने मंच पर योग का प्रदर्शन किया। उनके साथ-साथ उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लोगों ने योग के लिए हाथ उठाए। योग के प्रति उत्साही भागीदारी देखी गई है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूर्ण हुआ है।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…