केंद्रीय मंत्री सिंधिया और CM यादव की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

भोपाल 

 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

  विकास और जनकल्याण पर संयुक्त विमर्श
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई इस चर्चा में प्रदेश के विषयों को प्राथमिकता दी गई। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, जनकल्याण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। नवाचार, डिजिटल सेवाओं की पहुंच और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को उपयोगी बताते हुए कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। 

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…