भारत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गहन शोक संवेदना व्यक्त की

 दतिया 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस बघेल के सुपुत्र भरत बघेल का रूस में निधन हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि भरत के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह असीम दुःख सहन करने का संबल देने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि भरत का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही यथाशीघ्र पूरी करने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अधिकारी भारतीय दूतावास के निरंतर संपर्क में हैं। उल्लेखनीय है कि भरत अध्ययन के लिए रूस गए थे, जहां उनका निधन हो गया। 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…