गुना : कुएं में जहरीली गैस होने से 5 लोगों की मौत, इलाके में हड़कंप

 गुना 

मध्यप्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। यहां जहरीली गैस रिसने से कई लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के गुना में यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक कुएं में जहरीली गैस रिसी जिससे एक के बाद एक कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है।

गुना जिले के धरनावदा गांव में यह हादसा हुआ। क्षेत्र के भदौरिया फार्म हाउस पर बने कुंए में एक गाय गिर गई थी जिसको निकालने के लिए पांच लोग उतरे थे। ये सभी कुंए से निकली जहरीली गैस की चपेट में आ गए। कुंए में जहरीली गैस से पांचों की मौत हो गई।

कलेक्टर और एसपी भी मौके पर
3 लोगों की लाश अभी तक निकल चुकी है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। कुएं से शेष लोगों को निकलवाने में प्रशासन और पुलिस के अधिकारी जुटे हुए हैं। रेस्क्यू टीम ने कुएं से तीन लोगों के शव कुएं से निकाले जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…