फीडर सेपरेशन और नए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण समय सीमा में करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

फीडर सेपरेशन और नए विद्युत सब स्टेशन का निर्माण समय सीमा में करें : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

फीडर सेपरेशन और नए सब स्टेशन का निर्माण समय पर पूरा करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल का निर्देश

विद्युत परियोजनाओं में लापरवाही नहीं चलेगी, समयसीमा में पूरा हो काम: उप मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

बिजली ट्रिपिंग रोकने के करें प्रभावी उपाय – बिजली उपभोक्ताओं को न हो असुविधा

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में बैठक में कहा कि विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए कई परियोजनाओं में कार्य किया जा रहा है। फीडर सेपरेशन तथा नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण का कार्य तय समय सीमा में पूरा करें। शहर में पीटीएस चौराहा तथा चोरहटा में दो नए सब स्टेशन का निर्माण पूरा होने से विद्युत व्यवस्था बेहतर हुई है। शहर में कई स्थानों में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन्हें तत्काल बदलें। इनसे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है। शहर में बिजली की ट्रिपिंग को रोकने के लिए भी प्रभावी उपाय करें। कई बिजली उपभोक्ताओं द्वारा मीटर की जाँच के नाम पर परेशान करने की शिकायतें की गई हैं। जाँच के नाम पर ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं को परेशान न करें। यदि कोई व्यक्ति बिजली की चोरी कर रहा है तो सही मूल्यांकन करके ही जुर्माना लगाएं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि निर्माणाधीन सिक्स लेन बायपास रोड से बिजली लाइनों की तत्काल शिफ्टिंग कराएं। प्रस्तावित सड़क में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित करें। अतिरिक्त मुख्य अभियंता पाण्डेय ने बताया कि खराब विद्युत पोल बदलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने का कार्य पूरा हो गया है। खराब ट्रांसफार्मर तय समय सीमा में बदले जा रहे हैं। संभाग के सभी डिपो में पर्याप्त संख्या में ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…