इंदौर से वैष्णोदेवी दर्शन जाने वाली डॉयरेक्ट उड़ान शुरू करने की घोषणा इंडिगो ने कर दी

इंदौर

माता वैष्णोदेवी दर्शन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से जम्मू के लिए फिर से उड़ान का संचालन होने जा रहा है। बीते माह बंद की गई सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने की है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 26 अक्टूबर से उड़ान संचालित होगी। इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

इंदौर से बड़ी संख्या में लोग वैष्णोदेवी दर्शन के लिए जाते हैं। उड़ान बंद होने से यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ान से समय और पैसा ज्यादा लग रहा था। इंडिगो सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और रविवार को उड़ान का संचालन करेगी। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन ने बताया, इस उड़ान की डिमांड है।

जानें क्या रहेगा उड़ान का शेड्यूल

इंदौर से जम्मू

फ्लाइट 6ई 959: इंदौर से सुबह 9.10 बजे रवाना होकर सुबह 11.20 बजे जम्मू पहुंचेगी।

जम्मू से इंदौर

फ्लाइट 6ई 6738: जम्मू से सुबह 11.50 बजे रवाना होगी और दोपहर 2.05 बजे इंदौर आएगी।

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…