एलएनसीटी भोपाल में हेल्थकेयर और बायोमेडिकल इमेजिंग में एआई पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू

भोपाल। लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनसीटी), भोपाल में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के प्रतिष्ठित अटल (ATAL) फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थकेयर और बायोमेडिकल इमेजिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर दो सप्ताह के एडवांस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईएसईआर के विषय विशेषज्ञ डॉ. हारून लोने द्वारा किया गया।

यह उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 जुलाई से 26 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें देशभर से आए शिक्षक, शोधार्थी और उद्योग जगत से जुड़े प्रोफेशनल्स भाग ले रहे हैं। इस दौरान आईआईटी, एनआईटी और प्रमुख औद्योगिक संस्थानों के विशेषज्ञ एआई के अनुप्रयोगों पर अपने व्यावहारिक अनुभव और शोध साझा करेंगे।

LNCT25

कार्यक्रम के शुभारंभ सत्र में एलएनसीटी सॉन्ग के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अशोक राय और प्रिंसिपल डॉ. वी. के. साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए यह कार्यक्रम एआई के क्षेत्र में नई सोच और शोध की संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर (डॉ.) सोनी चंगलानी ने बतौर संयोजक और प्रोफेसर डॉ. अनूप चतुर्वेदी ने सहसंयोजक के रूप में किया। उन्होंने प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम के उद्देश्यों और आगामी सत्रों की रूपरेखा से अवगत कराया।

एलएनसीटी समूह के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने इस पहल को चिकित्सा क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा,
“यह कार्यक्रम न केवल अकादमिक जगत बल्कि हेल्थ टेक्नोलॉजी और बायोमेडिकल रिसर्च से जुड़े पेशेवरों को भी एक साझा मंच प्रदान कर रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हेल्थकेयर के क्षेत्र में अभूतपूर्व संभावनाएं उत्पन्न कर रहा है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम इन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।”

इस फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में एम्स, आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी सहित अनेक राष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। विषयों में मेडिकल इमेज एनालिसिस, मशीन लर्निंग इन हेल्थकेयर, डीप लर्निंग एल्गोरिद्म, एआई बेस्ड डायग्नोस्टिक टूल्स, और इथिक्स इन मेडिकल एआई जैसे अत्याधुनिक विषयों को शामिल किया गया है।

देशभर से आए प्रतिभागियों ने एलएनसीटी द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और इसे अपने अकादमिक विकास में मील का पत्थर बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि हेल्थ टेक्नोलॉजी और एआई के मिलन से आने वाले समय में चिकित्सा सेवाओं में नई क्रांति की नींव रखी जाएगी।

 यह कार्यक्रम शिक्षाविदों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का एक अनूठा अवसर है, जो भविष्य की चिकित्सा तकनीकों और अनुसंधान को नई दिशा देगा।

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…