जनजातीय संग्रहालय में होगा निदा फाजली को समर्पित याद ए रफ्तगाँ

भोपाल 
मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिसर और संस्कृति विभाग द्वारा प्रख्यात शायर पदमश्री निदा फाजली को समर्पित याद ए रफ्तगाँ संगोष्ठी का 29 जुलाई को सायं 5:30 बजे जनजातीय संग्रहालय श्यामला हिल्स भोपाल में आयोजन होगा। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि कार्यक्रम में “मै निदा” निदा फाजली पर श्री अतुल गंगवार द्वारा सम्प्रेषण एवं श्री अदबी कॉकटेल द्वारा निर्मित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 3 सत्रों पर आधारित होगा। आयोजन में मालती जोशी मुंबई, शकील आजमी मुंबई, अतुल पांडेय निदेशक, आलोक श्रीवास्तव दिल्ली सहभागिता करेंगे। अंतिम सत्र में काव्य पाठ का आयोजन होगा जिसमें शकील आजमी मुंबई एवं आलोक श्रीवास्तव दिल्ली अपना कलाम पेश करेंगे।

 

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…