झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना की कार को डंपर से टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचीं

झाबुआ 

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में आज (28 जुलाई) सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब कलेक्टर नेहा मीणा (Neha Meena) की आधिकारिक गाड़ी एक तेज रफ्तार डंपर से टकरा गई. यह दुर्घटना कलेक्टर बंगले के बाहर उस वक्त हुई जब वे अपने कार्यालय की ओर रवाना हो रही थीं. 

गनीमत यह रही कि हादसे में कलेक्टर, उनका ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
कब और कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, ये हादसा सोमवार (28 जुलाई) की सुबह करीब 10:30 बजे हुआ था, जब कलेक्टर नेहा मीणा अपने सरकारी बंगले से कार में बैठकर कार्यालय के लिए निकली ही रही थीं. जैसे ही कार ने अपने दाहिने मोड़ पर टर्न लेने लगी, सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सीधे उनकी कार को टक्कर मार दी.
अधिकारी और पुलिस की प्रतिक्रिया

झाबुआ के एसपी पद्मविलोचन शुक्ला ने पुष्टि की कि कलेक्टर सुरक्षित हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अपने बयान में उन्होंने बताया, “हादसे में गाड़ी को नुकसान जरूर पहुंचा, लेकिन गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं. हालांकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है.”

हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और डंपर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि डंपर चालक नशे में तो नहीं था या ट्रक के ब्रेक फेल तो नहीं हुए थे.
हादसे के बाद की कार्रवाई

डंपर को पुलिस थाने ले जाया गया है. चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. प्रशासन की ओर से अफसरों की सुरक्षा को लेकर भी नए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार किया जा रहा है ताकी ऐसे मामले दोबारा न हो सके.

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…