ओंकारेश्वर बांध के 14 गेट खोले, निचले घाटों से हटाई गई दुकानें

खंडवा

वर्तमान में ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 195.18 मीटर है। सोमवार सुबह बांध के नौ गेट खोलकर 1614 क्यूमेक्स और विद्युत गृह से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 3510 क्यूमेक्स पानी बांध के निचले क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। इससे बांध का जलस्तर नियंत्रित नहीं होने पर मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे से गेटों की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है।

ओंकारेश्वर बांध के 23 में से 14 रेडियल गेटों से लगभग 4172 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स सहित कुल 6068 क्यूमेक्स पानी छोड़ने से ओंकारेश्वर में नर्मदा के सभी घाट जलमग्न हो गए हैं।

स्नान पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे से अपस्ट्रीम में स्थित इंदिरा सागर बांध के 20 में से खुले हुए 12 गेट की ऊंचाई बढ़ा दी गई है।

इन गेटों से लगभग 4236 क्यूमेक्स और पावर हाउस से 1840 क्यूमेक्स सहित कुल 6076 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए दोपहर में ओंकारेश्वर बांध के गेटों की संख्या बढ़ाई गई है।

नर्मदा के जलस्तर को देखते हुए बांध के डाउनस्ट्रीम में जनसामान्य को नदी के किनारों से दूर रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। नगर परिषद ओंकारेश्वर द्वारा घाटों से दुकानों को हटवाया गया है।

 

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…