नागपंचमी पर भगवान श्री नागचंद्रेश्वर मन्दिर के खुले पट

मंदिर के पट खुलने पर महंत श्री विनीत गिरी, प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल, मंत्री श्रीमती उइके ने किया पूजन
उज्जैन 
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाकालेश्वर मन्दिर प्रांगण में मंगलवार को नागपंचमी पर्व मनाया जा रहा है। श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के पट 28 जुलाई को रात्रि 12 बजे खोले गए। लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन करेंगें।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान का पट खुलने पर श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनितगिरी महाराज, प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्रीमती संपतिया उइके द्वारा पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे शासकीय पूजन किया गया है।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती गौरी जोशी से प्राप्त जानकारी अनुसार 29 जुलाई, रात 12:15 से प्रात: 11 बजे तक 4 लाख 462 दर्शनार्थियों ने श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन किए। 

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…