मामूली विवाद बना जानलेवा: खाना न बनाने पर पति ने की पत्नी की हत्या

मोरटाकेवड़ी

एक मामूली घरेलू विवाद ने एक महिला की जिंदगी छीन ली। मध्यप्रदेश के अमस्याखेड़ी गांव में एक महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा ली है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही निकला। महज भोजन न बनाने की बात पर पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

क्या थी पूरी घटना?
24 जुलाई की रात पुलिस को सूचना मिली कि अमस्याखेड़ी में 45 वर्षीय महिला संतोषबाई गुर्जर अपने घर में मृत पड़ी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला के सिर पर गंभीर चोट और गले पर दबाव के निशान साफ नजर आए। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आया, लेकिन जब एक चश्मदीद गवाह सामने आया, तो सारा रहस्य खुल गया।

गवाह ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति भेरूसिंह गुर्जर ने ही की है। पूछताछ में भेरूसिंह ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि घटना के दिन उसने संतोषबाई से खाना बनाने को कहा था। जब उसने मना किया, तो भेरूसिंह ने गुस्से में आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उसके बाल पकड़कर सिर दीवार पर मारा, फिर गला दबाकर जान ले ली।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े बरामद किए, जिन्हें वह वारदात के बाद छुपा चुका था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में थाना प्रभारी उनि घनश्याम बैरागी, उनि मुकेश सिंह, प्रधान आरक्षक रामचरण, आरक्षक रवि, कमलेश, पंकज, ललित, गजेन्द्र, लखन और महिला आरक्षक वर्षा वर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस की तेजी और सटीक विवेचना से मामला तुरंत सुलझ गया।

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…