भोपाल में पहली बार स्टंट मेनिया का धमाका, 30 जुलाई को लीजेंड्स करेंगे रोमांचक प्रदर्शन

भोपाल 

राजधानी में पहली बार रोमांच, रफ्तार और जिम्मेदारी तीनों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। विंग्गस फ्लाई हाई क्लब में 30 जुलाई को भोपाल का पहला स्ट्रीट बाइक फ्रीस्टाइल स्टंट शो आयोजित किया जा रहा है।

यह इवेंट सिर्फ थ्रिल नहीं, बल्कि युवाओं को रोड सेफ्टी के लिए जागरूक करने की पहल भी है। कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्टंट स्कूल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देश के दिग्गज और प्रोफेशनल स्टंट एथलीट्स लाइव परफॉर्म करेंगे।

स्टंट दिखाएंगे MTV Stunt Mania के लेजेंड्स

    सैयद आदिल काजमी – MTV Stunt Mania के दिग्गज और इंटरनेशनल फ्रीस्टाइल राइडर

    बाबर – टेक्निकल स्टंट्स और मोटिवेशनल स्पीच के लिए प्रसिद्ध

    अकबर – ट्रिक कंट्रोल और सेफ राइडिंग के प्रोफेशनल

ये तीनों राइडर्स स्टंट मेनियर के लीजेंड रह चुके हैं और आज देशभर में सड़क सुरक्षा के लिए एक्टिव अभियान चलाते हैं। शो में वे न केवल हैरतअंगेज बाइक ट्रिक्स दिखाएंगे, बल्कि युवाओं को यह भी संदेश देंगे कि बिना सुरक्षा उपकरण और ट्रेनिंग के स्टंट न करें। दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक इवेंट देख सकते हैं।

 

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…