ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं, प्रबंधन समिति ने लिए अहम फैसले

भोपाल 
सावन के महीने में श्रद्धालुओं के लिए ओंकारेश्वर में दर्शन व्यवस्था सुगम बनायी गई है। सावन माह के बाद एक माह तक विशेष तौर पर महाराष्ट्र से श्रद्धालु ओंकारेश्वर आते हैं इस दौरान भी यहाँ समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

ओंकारेश्वर में ममलेश्वर मंदिर की नवगठित प्रबंधन समिति की पहली बैठक गत दिवस ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम परियोजना कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में मांधाता विधायक नारायण पटेल, संभागायुक्त इंदौर दीपक सिंह के अलावा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक खण्डवा, नगर परिषद ओंकारेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा परिहार सहित मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त सिंह ने कहा कि मंदिर में प्रचलित परंपराओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा, सभी परंपराओं का पहले की तरह ही पालन किया जाएगा।

संभागायुक्त सिंह ने कहा कि ममलेश्वर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनायेंगे। संभागायुक्त सिंह ने कहा कि ममलेश्वर मंदिर परिसर में विकास कार्यों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के माध्यम से तैयार कराई जाए, और उसी के हिसाब से मंदिर परिसर में विकास कार्य किए जाएं। उन्होंने मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर खंडवा गुप्ता ने बताया कि ममलेश्वर मंदिर की वेबसाइट बना ली गई है। कुछ ही दिनों में ममलेश्वर मंदिर के लाइव दर्शन की सुविधा भी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। शीघ्र दर्शन, पार्थेश्वर पूजन, कालसर्प पूजन, जलाभिषेक जैसी सुविधाएं भी वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन ही मिलने लगेगी।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…