कुश्ती में गोल्ड जीतने वाले पृथ्वीराजसिंह का भव्य स्वागत, विधायक ने दी 5100 की सम्मान राशि

 

आष्टा

मध्य प्रदेश के आष्टा जिला अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ ग्रिपलिन नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में आयोजित अंडर सेवनटीन ग्रुप में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरनावदा के पहलवान जो कि जावर के सांदीपनी विद्यालय के होनहार पहलवान छात्र पृथ्वीराजसिंह ठाकुर पिता अकेसिंह ठाकुर जावर ने आयोजित छत्तीसगढ़ ग्रिपलिन नेशनल चैंपियनशिप कुश्ती प्रतियोगिता में  गोल्ड मेडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और उन्होंने मप्र का, आष्टा विधानसभा का अपने ग्राम एवं विद्यालय का नाम रोशन किया ।

इस उपलब्धि पर पूरा परिवार गौरान्वित है । गोल्ड मेडल जीतने के बाद भोपाल पहुचे पृथ्वीराजसिंह का आज भोपाल में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के भोपाल स्तिथ निवास पर आष्टा विधानसभा के विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने अपने बंगले पर पृथ्वीराजसिंह ठाकुर का साफा बांधकर स्वागत-सम्मान कर गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई के साथ उनेह अपनी ओर से 5100 रुपए  की नगद सम्मान राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की । इस अवसर पर पृथ्वीराजसिंह  के पिताश्री अकेसिंह ठाकुर,नगर परिषद कोठरी के पूर्व पार्षद सुनील केलिया, डॉ अभिषेक वर्मा,अनिल चौहान, धर्मेन्द्र परिहार आदि उपस्तिथ थे। भोपाल से जावर पहुचने पर पृथ्वीराजसिंह ठाकुर का जावर में भी भव्य अगवानी कर विजय जुलूस निकाला गया ।

  • Related Posts

    सिलवानी में बड़ी कार्रवाई: कार से 7 पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    सागर-सिलवानी मार्ग पर टोल प्लाजा के पास पुलिस की दबिश मध्य प्रदेश के सिलवानी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सागर-सिलवानी मार्ग पर…

    करेरा में 24 अक्टूबर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा, भव्य कलश यात्रा से हुई शुरुआत

    11 हजार कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से आयोजित होने वाली 7 दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर…