सुपर-100 परीक्षा प्रदेश के 57 केन्द्रों पर 3 अगस्त को

भोपाल

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सुपर-100 योजना में इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त को किया जा रहा है। परीक्षा जिला स्तर पर बनाये गये विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर होगी। रविवार को प्रथम पारी में प्रात: 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कक्षा-11वीं में जेईई की तैयारी के लिये एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक कक्षा-11वीं में नीट की तैयारी के लिये प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।

परीक्षा के लिये जिला स्तर पर 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 10 हजार 727 है। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार आश्रम इंदौर में प्रवेश दिया जायेगा। सुपर-100 परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपलोड कर दिये गये हैं।

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…