प्रदेश के नगरीय निकायों में स्टॉप डायरिया केम्पेन सह दस्तक अभियान 16 सितम्बर तक चलेगा

भोपाल

प्रदेश में डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान’ थीम पर आधारित स्टॉप डायरिया केम्पेन सह दस्तक अभियान 22 जुलाई से शुरू हो गया है और अभियान 16 सितम्बर 2025 तक चलेगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने नगरीय निकायों में की जाने वाली गतिविधियों के संबंध में निर्देश जारी किए है।

नगरीय निकायों को निर्देश दिए गये हैं कि विशेष सफाई अभियान में खुले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कचरे को फेंकने से रोकने, नालियों में रूके हुए पानी एवं गाद को साफ करने का काम प्राथमिकता से किया जाए। नगर की कम आय वर्ग और झुग्गी बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाए। इसी के साथ नगरीय निकायों में कचरा संग्रहण, परिवहन और उसका प्रसंस्करण नियमित किया जाए। अतिवृष्टि की स्थिति में भी उक्त सेवाओं का सुचारू संचालन किया जाएं।

शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं रखरखाव किया जाए। निकाय क्षेत्र में झुग्गी बस्तियों, उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों, व्यवसायिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्थित सभी सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की जाएं। नगरीय निकायों में इस अवधि में वर्षा जल संचयन और उससे जुड़ी तकनीकों को बढ़ावा दिया जाए। नगरीय निकायों के आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालयों, छात्रावासों में शुद्ध पेयजल के साथ स्वच्छ शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इन जगहों पर पेय जल की आपूर्ति एवं रख-रखाव की योजना तैयार की जाए।

नगरीय निकायों में जल भराव एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान कर डायरिया के प्रकोप, अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिये आवश्यक उपाय किये जाएं। नगरीय निकायों में सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिये पीपीई किट की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

  • Related Posts

    बबूल की आड़ में प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का आरोप, आरा मशीनों तक लकड़ी पहुंचने की जांच की मांग

    By: Ravindra Singh क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ लकड़ी तस्कर सामान्य बबूल के पेड़ों की आड़…

    ग्वालियर-चंबल में खाद्य सुरक्षा पर सवाल, 2,190 किलो मावा और 4,526 किलो मिल्क केक जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। मावा, मिल्क केक और घी की बड़ी…