प्रधानमंत्री मोदी का शीघ्र ही होगा प्रदेश आगमन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिल रहा आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों के लिए उत्साहवर्धक है। प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ और धार में आरंभ होने वाले प्रधानमंत्री मित्र पार्क के भूमिपूजन में स्वयं उपस्थित होकर आशीर्वाद प्रदान करने की मौखिक सहमति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से प्रदेश के किसान सम्मान कार्यक्रम में भी सहभागिता के लिए अनुरोध किया है। इन तीनों कार्यक्रमों के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा तिथि निर्धारित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

  • Related Posts

    शिवराज के संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों के आशियानों पर सरकार का बुलडोजर..केंद्रीय मंत्री बोले गलत हुआ

    कोसमी में गरीबों के आशियाने उजड़े तो व्यथित हुए शिवराज..प्रशासन पर बरसे, मुख्य सचिव को फोन कर जताई नाराजगी विदिशा संसदीय क्षेत्र में आदिवासी परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई…

    शिक्षा से युवाओं के रोजगार तक,विकास को नई रफ्तार देगा मप्र

    —नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,8.19 लाख विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ अंतरित —35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 213.41 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा…