संत प्रेमानंद महाराज को मिली हत्या की धमकी, युवक बोला- “गर्दन उतार लेता…”

सतना 

 वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने आज के युवाओं में फैले मनमानी आचरण से बचने की सलाह दी थी। आगे उन्होंने कहा था कि आजकल समाज में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप का चलन बढ़ गया है। जो कि युवाओं के जीवन को बर्बाद कर रहा है। इसी वीडियो को लेकर संत प्रेमानंद महाराज को मध्यप्रदेश के सतना शहर के युवक के द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।

सतना के युवक ने दी जान से मारने की धमकी

 सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है। जिसमें संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। युवक ने फेसबुक पर खुद की पत्रकार की प्रोफाइल बना रखी है। 

पहले अनिरुद्धाचार्य फिर प्रेमानंद

हालांकि, इससे पहले कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 25 साल की शादी की उम्र तक लड़कियों के कई ब्रेकअप हो जाते हैं। उसके बाद अब सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल होने के बाद नई बहस छिड़ गई है। कई तथाकथित लोग उनके बयान पर नाराजगी जता रहे हैं तो कई लोग उनकी बात का समर्थन भी कर रहे हैं। युवक के द्वारा प्रेमानंद के उसी वायरल वीडियो पर कमेंट किया गया है कि जिसमें उसने लिखा है कि ‘पूरे समाज की बात है। मेरे घर के बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या और कोई मैं उसकी गर्दन उतार लेता।”

  • Related Posts

    शिवराज के संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों के आशियानों पर सरकार का बुलडोजर..केंद्रीय मंत्री बोले गलत हुआ

    कोसमी में गरीबों के आशियाने उजड़े तो व्यथित हुए शिवराज..प्रशासन पर बरसे, मुख्य सचिव को फोन कर जताई नाराजगी विदिशा संसदीय क्षेत्र में आदिवासी परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई…

    शिक्षा से युवाओं के रोजगार तक,विकास को नई रफ्तार देगा मप्र

    —नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,8.19 लाख विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ अंतरित —35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 213.41 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा…