मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

सागर  

उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने में आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन कर उनकी समुचित जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित कराया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल शनिवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र के चितौरा में एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि गर्भावस्था के प्रथम माह से ही पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ कराए जाएं। शिशु मृत्यु दर को रोकने के लिये भी सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है। आशा कार्यकर्ताओं एवं एएनएम को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह की 9 और 25 तारीख को गर्भवती महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर उनका परीक्षण सुनिश्चित कराएं। साथ ही चितौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े एवं विधायक प्रदीप लारिया सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

  • Related Posts

    गुना में स्कूटर खड़ी करते ही अचानक गिरे अधिवक्ता, दो सेकेंड में मौत; CCTV में कैद हुई घटना

    गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक वरिष्ठ अधिवक्ता की अचानक मौत का मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित वकील लोकेंद्र श्रीमाल घर के बाहर अपनी स्कूटर खड़ी…

    टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शराब कारोबार के हिसाब-किताब की डायरी और लाखों की नकदी जब्त

      देवास। खातेगांव के थाना प्रभारी (टीआई) दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच में पुलिस को शराब तस्करी के नेटवर्क और उसके आर्थिक लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस…